5 दिन में ही अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी! श्रद्धालुओं में बढ़ी चिंता, प्रशासन ने बताई यह वजह

5 दिन में ही अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी! श्रद्धालुओं में बढ़ी चिंता, प्रशासन ने बताई यह वजह

पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग (बाबा बर्फानी) के तेजी से पिघलने की खबर ने श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। यात्रा शुरू होने के महज पांच दिन के भीतर ही हिम शिवलिंग लगभग पूरी तरह से समाप्त होता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पहले दिन से लेकर पांचवें दिन तक शिवलिंग का आकार लगातार घटता नजर आ रहा है और ताजा तस्वीर में वह लगभग अंतर्ध्यान हो चुका है।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी। शुरुआत में बाबा बर्फानी का आकार अपेक्षाकृत छोटा था और लगातार बढ़ते तापमान, गुफा के भीतर नमी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण बर्फ तेजी से पिघलती चली गई। विशेषज्ञों का कहना है कि हिम शिवलिंग पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया से बनता और पिघलता है, जिस पर मौसम का सीधा प्रभाव पड़ता है।