कोटा जंक्शन पर 15 दिन का ब्लॉक, जानिए किन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और रूट बदलेंगे..

कोटा जंक्शन पर 15 दिन का ब्लॉक, जानिए किन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और रूट बदलेंगे..

यतीश व्यास 

कोटा। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने 4 से 18 जुलाई तक 15 दिन का ब्लॉक लिया है। इस दौरान कोई ट्रेन रद्द नहीं होगी, लेकिन कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, रूट और आने-जाने की व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 और 13240 अब प्लेटफॉर्म-4 की जगह प्लेटफॉर्म-3 से चलेंगी। वहीं ट्रेन संख्या 12060 प्लेटफॉर्म-2 से रवाना होगी।

भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (14814) और जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस (14813) 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन नहीं आएंगी। ये ट्रेनें सोगरिया होकर अपने बदले हुए रूट से चलेंगी।

इटावा–कोटा एक्सप्रेस (19812), इंदौर–कोटा सुपरफास्ट (22984) और बीना–कोटा मेमू (61634) इस अवधि में सोगरिया स्टेशन तक ही आएंगी। वहीं कोटा–बीना मेमू (61633) कोटा जंक्शन की बजाय सोगरिया स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि काम के दौरान कुछ ट्रेनों के आने और जाने में 10 से 15 मिनट तक की देरी हो सकती है।