कोटा: सेवानिवृत्ति के साथ सेवा का संकल्प, देवेंद्र गर्ग बने अपना घर आश्रम के आजीवन सदस्य

कोटा: सेवानिवृत्ति के साथ सेवा का संकल्प, देवेंद्र गर्ग बने अपना घर आश्रम के आजीवन सदस्य

यतीश व्यास 

कोटा, 30 जून। औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रहे देवेंद्र गर्ग ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपना घर आश्रम की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। आश्रम प्रबंधन ने उनका दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

गर्ग ने कहा कि सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद वे समाजसेवा और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी आश्रम से जुड़े रहे, लेकिन राजकीय व्यस्तताओं के कारण सक्रिय नहीं हो सके। अब अपना समय सेवा कार्यों को समर्पित करेंगे।

इस अवसर पर नव नियुक्त असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर प्रहलाद मीणा, आश्रम के संरक्षक धर्म नारायण दुबे, प्रस्तावक विजय जैन सहित आश्रम के पदाधिकारी एवं सेवासाथी उपस्थित रहे।