कोटा: सामाजिक सरोकारों के लिए जेसीआई कोटा को जोन-5 में मिले सर्वाधिक अवार्ड

कोटा: सामाजिक सरोकारों के लिए जेसीआई कोटा को जोन-5 में मिले सर्वाधिक अवार्ड

यतीश व्यास 

कोटा। जेसीआई जोधपुर ब्लू टर्बन की ओर से आयोजित मिडकॉन-2026 में जेसीआई कोटा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोन-5 में सर्वाधिक अवॉर्ड हासिल किए। सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

जेसीआई कोटा के अध्यक्ष कवलीन यश मालवीय ने बताया कि जोन प्रेसीडेंट बी.के. डाड एवं वाइस प्रेसीडेंट शिवांक सोलंकी ने संस्था को बेस्ट चैप्टर, बेस्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट, आउटस्टैंडिंग ग्रोथ एंड डेवलपमेंट, आउटस्टैंडिंग जूनियर जेसी विंग, आउटस्टैंडिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम, आउटस्टैंडिंग यूएन एसडीजी तथा सेंचुरी अवॉर्ड से सम्मानित किया।

मालवीय ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के सभी सदस्यों को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने बताया कि जेसीआई कोटा द्वारा नेत्र जांच शिविर, नशा मुक्ति अभियान और रक्तदान शिविर जैसे सामाजिक कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष यश मालवीय, प्रखर वर्मा, सचिन जैन, मोनिका जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।