कोटा: नशे के खिलाफ स्काउट-गाइड की पहल, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

कोटा: नशे के खिलाफ स्काउट-गाइड की पहल, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

यतीश व्यास 

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ कोटा दक्षिण तथा शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि डीओसी रेलवे प्रवीण कुमार शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता एवं शिक्षा सहकारी सभा अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है और इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनाक्षी महावर ने की।

संगोष्ठी के बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।