कोटा: तेजपाल सिंह भोला के वार्ड अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कोटा: तेजपाल सिंह भोला के वार्ड अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

यतीश व्यास 

कोटा। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजपाल सिंह भोला को वार्ड संख्या 39 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश संगठक अनुपम चतुर्वेदी, युवा नेता ट्विंकल खनूजा तथा तन्मय सोरल ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजपाल सिंह भोला लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वार्ड 39 की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

तेजपाल सिंह भोला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही आमजन की समस्याओं को पार्टी मंच पर मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।