कोटा मंडल में शुरू हुई ‘ओपन डीआरएम’ व्यवस्था, अब हर गुरुवार डीआरएम से सीधे मिल सकेंगे कर्मचारी और आमजन

कोटा मंडल में शुरू हुई ‘ओपन डीआरएम’ व्यवस्था, अब हर गुरुवार डीआरएम से सीधे मिल सकेंगे कर्मचारी और आमजन

यतीश व्यास 

कोटा। रेलकर्मियों और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कोटा मंडल ने नई व्यवस्था शुरू की है। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के निर्देशन में प्रत्येक गुरुवार शाम 5 से 6 बजे तक कर्मचारी और आमजन सीधे डीआरएम से मिलकर अपनी शिकायत रख सकेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि शिकायतकर्ता को पहले संबंधित शाखा अधिकारी या अपर मंडल रेल प्रबंधक स्तर पर मामला प्रस्तुत करना होगा तथा पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। यदि किसी कारण गुरुवार को बैठक नहीं हो पाती है तो शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी।

इसके अलावा प्रत्येक गुरुवार शाम 4 से 5 बजे तक ठेकेदारों की समस्याओं की भी सुनवाई होगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।