अकबर रोड स्थित 48 साल पुराने कांग्रेस मुख्यालय को खाली करने का निर्देश, रायसीना रोड का दफ्तर भी छोड़ना होगा

अकबर रोड स्थित 48 साल पुराने कांग्रेस मुख्यालय को खाली करने का निर्देश, रायसीना रोड का दफ्तर भी छोड़ना होगा

केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी को राजधानी में स्थित उसके पुराने मुख्यालय 24, अकबर रोड को खाली करने का निर्देश दिया है। यह दफ्तर करीब 48 वर्षों तक कांग्रेस का केंद्रीय कार्यालय रहा है।

पार्टी ने पिछले साल कोटला मार्ग पर बने अपने नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद अकबर रोड स्थित दफ्तर अभी तक पूरी तरह खाली नहीं किया गया है। यहां अब भी पार्टी की गतिविधियां जारी हैं।

सरकार की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस को 5, रायसीना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस का कार्यालय भी खाली करना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित विभाग ने दोनों परिसरों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज करने के संकेत दिए हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।