कोटा: प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का किया स्वागत, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

कोटा: प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का किया स्वागत, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

यतीश व्यास 

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को उम्मेद भवन पैलेस में बैठक आयोजित हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

दोनों नेताओं के बीच कोटा संभाग सहित प्रदेशभर में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियानों के विस्तार तथा आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और परिश्रम ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।