12 साल में बदली देश की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़े सुशासन के नए कीर्तिमान: छगन माहुर

12 साल में बदली देश की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने गढ़े सुशासन के नए कीर्तिमान: छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने इसे देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया है।

माहुर ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व देशवासियों ने नरेंद्र मोदी पर जो विश्वास जताया था, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं। उनके नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बिना अवकाश लिए निरंतर राष्ट्रसेवा करते हुए सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 का निर्णय, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के पुनर्स्थापन जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की अस्मिता और आत्मगौरव को नई ऊर्जा प्रदान की है। वहीं गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई गई योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है।

माहुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तीकरण और युवा अवसरों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कोविड-19 महामारी के दौरान करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन और निःशुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराकर सरकार ने संवेदनशील और प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने हर वर्ग का भरोसा जीता है और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है।