कोटा- चन्द्रेसल मठ में खून से सनसनी, शिव मंदिर के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या

कोटा- चन्द्रेसल मठ में खून से सनसनी, शिव मंदिर के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या

यतीश व्यास 

कोटा। शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रेसल मठ में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। मठ के महंत देवानंद महाराज की अज्ञात हमलावर द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में जांच कर रही है।

महंत का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।