कोटा- विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला कांग्रेस ने किया पौधारोपण

कोटा- विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला कांग्रेस ने किया पौधारोपण

यतीश व्यास 

कोटा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की ओर से महावीर नगर विस्तार योजना स्थित देव नारायण मंदिर पार्क में पौधारोपण किया गया। 

महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन गंभीर चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शशि प्रभा माथुर, रुचि अग्रवाल, लाड़ कंवर गोचर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।