कोटा- जल और पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा का आधार: जायसवाल

कोटा- जल और पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा का आधार: जायसवाल

यतीश व्यास 

कोटा। विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षा सहकारी सभा और स्काउट-गाइड के संयुक्त तत्वावधान मेंमाध्यमिक विद्यालय नयागांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षा सहकारी सभा के मंत्री जमनालाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। वहीं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझड़ी में निबंध, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप माथुर थे।

सायंकाल आंवली गांव के वन क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में 51 पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रेरणा जायसवाल मुख्य अतिथि, प्रकाश जायसवाल अध्यक्ष तथा दिनेश कुमार मीणा विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम संयोजक योगिता महावर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जल संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरण एवं पौधारोपण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में स्काउट, गाइड, रेंजर्स तथा शिक्षा सहकारी सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।