कोटा- रेलवे पेंशनर्स की बैठक संपन्न, बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं से लेकर पर्यावरण तक पर हुई चर्चा

कोटा- रेलवे पेंशनर्स की बैठक संपन्न, बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं से लेकर पर्यावरण तक पर हुई चर्चा

यतीश व्यास 

कोटा, 1 जून। ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कोटा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्ष जी.पी. सिंह ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए पेंशनर्स को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

सचिव डी.के. अरोड़ा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की ओर से राहगीरों एवं श्रमिकों के लिए वाटर कूलर लगाया जाएगा। साथ ही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में पेंशन, चिकित्सा, पास, एरियर एवं जीवन प्रमाण-पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। कार्यकारी अध्यक्ष आर.एन. सिंह और एम.एस. बग्गा ने अधिकारियों के साथ हुई बैठकों की जानकारी देते हुए कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित प्रयास जारी रहेंगे। सदस्यों के सुझावों पर विचार कर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डी.के. अरोड़ा ने किया। सभी जानकारी प्रेस सचिव राजेश गौतम ने दी।