कांग्रेस OBC का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह 3 जून को, कोटा में जुटेंगे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता

कांग्रेस OBC का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह 3 जून को, कोटा में जुटेंगे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता

यतीश व्यास 

कोटा। कांग्रेस ओबीसी विभाग का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह 3 जून को प्रातः 10 बजे काला तालाब-चन्द्रसेल मेन रोड स्थित SL मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव, पूर्व राज्य मंत्री सुनील परिहार तथा जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव एवं देहात अध्यक्ष डॉ. टीकमचंद सुमन ने बताया कि अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर नयापुरा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल रहे, जबकि अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर ने की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रियता लगातार बढ़ रही है, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसंपर्क के कारण कांग्रेस संगठन मजबूत हो रहा है। यदि यही जोश बना रहा तो प्रदेश और देश में कांग्रेस की सत्ता से दूरी अधिक समय तक नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव की अपेक्षा कर रहा है। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के समाजों का बड़ी संख्या में कांग्रेस के साथ जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है।

संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, प्रदेश सचिव मंजूर तंवर, पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, हमीद गौड़, मंजू चौधरी, शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव तथा देहात अध्यक्ष डॉ. टीकमचंद सुमन ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन ओबीसी विभाग कोटा उत्तर अध्यक्ष विकास तंवर ने किया। बैठक में शिक्षक नेता घनश्याम शुक्ला, ईश्वर सिंह, दुष्यंत सिंह हाड़ा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतविंदर सिंह रैना, संगठन महासचिव गजेन्द्र धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, पूर्व पार्षद इरफान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष घनश्याम मेहरा, किशन प्रजापति, बजरंग जायसवाल, मोहम्मद इसरार, सुरेश माली, प्रीति सुमन, सुरेश धाकड़, मानसिंह गुर्जर, राधा सोनी, बलविंदर सिंह बिल्लू, धनराज चेची सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।