कोटा- नरेंद्र भास्कर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

कोटा- नरेंद्र भास्कर बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता

यतीश व्यास 

कोटा। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ओबीसी मोर्चा में नरेंद्र भास्कर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस अवसर पर नरेंद्र भास्कर एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर से चर्चा की।