कोटा: बेनीवाल की भाषा राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ- छगन माहुर

कोटा: बेनीवाल की भाषा राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार के मंत्रियों पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

छगन माहुर ने कहा कि हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीति में विरोध करना गलत नहीं है, लेकिन विरोध के दौरान शब्दों की मर्यादा और संवाद की शालीनता बनाए रखना आवश्यक है।

माहुर ने आरोप लगाया कि बेनीवाल स्वार्थ की राजनीति करते हैं और उनकी बयानबाजी उनके संस्कारों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता सब कुछ समझती है और ऐसे नेताओं को जनता समय आने पर जवाब देगी।

उन्होंने मीडिया से भी अपील करते हुए कहा कि टीआरपी बढ़ाने के लिए विवादित और अशोभनीय बयान देने वाले नेताओं को अनावश्यक मंच नहीं दिया जाना चाहिए।