कोटा- भागवत कथा मानव जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग- छगन माहुर

कोटा- भागवत कथा मानव जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा 22 मई। केशवपुरा स्थित टीचर्स कॉलोनी के चौथमाता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कथाव्यास पंडित गोपाल कृष्णजी ने शुकदेव-परीक्षित संवाद, कंस के अत्याचार, वासुदेव-देवकी विवाह और श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।

श्रीकृष्ण जन्म के बाद वासुदेव द्वारा बाल कृष्ण को टोकरी में रख यमुना पार कराने की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। 

छगन माहुर ने महाआरती कर छप्पन भोग अर्पित किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है।