कोटा- WCREU की बैठक में फैसला, मुकेश गालव बने जबलपुर जोन के महामंत्री

कोटा- WCREU की बैठक में फैसला, मुकेश गालव बने जबलपुर जोन के महामंत्री

यतीश व्यास 

कोटा, 2 मई। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति (CEC) और विशेष साधारण सभा शुक्रवार को उमरावमल पुरोहित सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में मुकेश गालव को जबलपुर जोन का महामंत्री चुना गया।

प्रेस सचिव राजेश गौतम के अनुसार, मुकेश गालव वर्तमान में ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) में सहायक महामंत्री भी हैं, जिससे उनकी नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के रेल कर्मचारी और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। इस दौरान जोन के सहायक महामंत्री मनीष भगत ने अमेण्डमेंट के बाद जबलपुर मुख्यालय में रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन रोमेश मिश्रा ने किया।