कोटा मंडल के 41 स्टेशनों पर नौकरी का मौका, टिकट बुकिंग एजेंट बनेंगे युवा, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, दो अधिसूचनाओं में मांगे फॉर्म

कोटा मंडल के 41 स्टेशनों पर नौकरी का मौका, टिकट बुकिंग एजेंट बनेंगे युवा, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, दो अधिसूचनाओं में मांगे फॉर्म

यतीश व्यास 

कोटा, 29 अप्रेल। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में युवाओं के लिए मंडल के 41 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित एजेंट स्टेशन पर काउंटर चलाकर अनारक्षित टिकट (UTS) जारी करेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार भर्ती दो अधिसूचनाओं के तहत होगी। अधिसूचना 02/2026 में 35 और 03/2026 में 6 स्टेशनों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदक 10वीं पास और न्यूनतम 18 वर्ष का होना चाहिए। संबंधित स्टेशन के जिले का निवासी होना जरूरी है। एक अभ्यर्थी केवल एक स्टेशन के लिए आवेदन कर सकेगा।

अंतिम तिथि:
अधिसूचना 02/2026 के लिए 5 मई और 03/2026 के लिए 18 मई 2026 दोपहर 1 बजे तक आवेदन जमा होंगे।

आवेदन और जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है।