कोटा में हीटवेव अलर्ट के बीच स्कूलों का बदला टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक लगेंगी कक्षाएं

यतीश व्यास 

कोटा। जिले में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने स्कूल समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, कोटा जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 24 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी।