कोटा में बड़ा पुलिस फेरबदल- कई थाना अधिकारियों के तबादले

यतीश व्यास 


कोटा। शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी तेजस्विनी गौतम ने बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना अधिकारियों के तबादले किए गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, अजीत बागडोलिया को नांता थाना, जबकि दिग्विजय सिंह को महावीर नगर थाना भेजा गया है। वहीं मांगेलाल यादव को उद्योग नगर और देवेश भारद्वाज को कुन्हाड़ी थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा चेतन शर्मा को विशेष शाखा में तैनात किया गया है, जबकि देवकीनंदन को रानपुर थाना प्रभारी (SHO) बनाया गया है।

यह फेरबदल पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न थानों तक किया गया है, जिससे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिल सकें और कार्यप्रणाली में तेजी लाई जा सके। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से शहर में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।