कोटा- जानलेवा हमले के 5 फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी पर 10-10 हजार का इनाम था घोषित

कोटा- जानलेवा हमले के 5 फरार आरोपी गिरफ्तार, सभी पर 10-10 हजार का इनाम था घोषित

यतीश व्यास 

कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच फरार आरोपियों विकास वर्मा उर्फ पोथी, इरसाद अली उर्फ टोनी, कृष्ण कुमार उर्फ बिहारी, रोहित प्रजापति, और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 7 जनवरी को कंसुआ स्थित विजय लक्ष्मी मैरिज गार्डन में महेंद्र के टेंट हाउस पर भगवान सिंह पर तलवार, लोहे के पाइप और हथौड़ों से हमला किया गया था। हमले में भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दायीं मुख्य नहर के पास भैरूजी मंदिर क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।