कोटा में भगवान परशुराम मंदिर निर्माण की घोषणा, प्राकट्य महोत्सव में बड़ी संख्या में जुटे ब्राह्मण समाज के लोग

कोटा में भगवान परशुराम मंदिर निर्माण की घोषणा, प्राकट्य महोत्सव में बड़ी संख्या में जुटे ब्राह्मण समाज के लोग

यतीश व्यास 

कोटा, 21 अप्रैल। नंदग्राम ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में झरने के बालाजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वनखंडी तपोभूमि आश्रम के महंत सत्य प्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

परिषद के संचालक महेश गौतम लल्ली ने बताया कि महंत जी द्वारा भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महंत सत्य प्रकाश शर्मा ने उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों को आशीर्वचन प्रदान किए।

कार्यक्रम में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के बाद यूजीसी से जुड़े कथित काले कानून के विरोध में मंदिर से गढ़ पैलेस तक जुलूस निकाला गया और पुतला दहन किया गया।

आयोजन  के दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं की उपस्थिति रही। परिषद के पदाधिकारियों ने कोटा में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प भी दोहराया।