कोटा: बालाजी मंदिर में मनाई परशुराम जयंती, महिलाओं ने की महाआरती

कोटा: बालाजी मंदिर में मनाई परशुराम जयंती, महिलाओं ने की महाआरती

यतीश व्यास 

कोटा, 20 अप्रेल। श्री परशुराम सेना वाहिनी महिला सेवा समिति के तत्वावधान में स्टेशन हाट रोड स्थित बालाजी मंदिर में परशुराम जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के सान्निध्य में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई। मातृ शक्ति संस्था की संयोजिका डॉ. उमा व्यास एवं जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने विधिवत पूजा की। इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिला अध्यक्ष इंद्रा श्रृंगी, योगमाया शर्मा एवं सूर्य किरण ने सभी महिलाओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अंत में दीप प्रज्ज्वलित कर महाआरती की गई तथा भगवान को भोग अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर राजकुमारी व्यास, जागृति शर्मा, मानसी भारद्वाज, निशा दीक्षित, विमलेश शर्मा, सुनीता कौशिक, जयश्री, मीना मिश्रा, सुधा श्रृंगी, शीतल, संगीता श्रृंगी, अंजना, सुशीला गौतम, सुमन शर्मा, कामिनी शर्मा, राखी शर्मा, सोना शर्मा, निधि गौतम, विमला शर्मा, वर्षा भारती, अंजू शर्मा, सुनंदा, सरिता शुक्ला, सीमा द्विवेदी, प्रियंका श्रृंगी, नंदा पाठक, सावित्री पाठक, श्वेता, कुसुम भारद्वाज शर्मा, विमलेश उपाध्याय सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।