कोटा: खेत की रखवाली कर रहे किसान को कुत्ते ने काटा

कोटा: खेत की रखवाली कर रहे किसान को कुत्ते ने काटा

यतीश व्यास 

कोटा। कुन्हाड़ी क्षेत्र के बालिता में खेत की रखवाली कर रहे किसान कन्हैयालाल पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से किसान घायल हो गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद इंजेक्शन लगाए।