कोटा शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कोटा शहर कांग्रेस की नई टीम घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

यतीश व्यास 

कोटा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंजूरी के बाद पीसीसी महासचिव ललित तूनवाल ने नई सूची जारी की।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित कुल 31 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें 5 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 15 सचिव, एक प्रवक्ता तथा एक सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

कार्यकारिणी में विभिन्न वर्गों को स्थान दिया गया है। इसमें 8 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति (एससी), 7 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 1 सिंधी, 7 अल्पसंख्यक (5 मुस्लिम एवं 2 जैन), 1 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 1 सिख तथा 2 महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

नई कार्यकारिणी में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी हेमराज गौतम को सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में श्याम गौतम, विकास जैन, फरीदुद्दीन कुरैशी, साधू देव गुर्जर भड़्क और राकेश शर्मा ‘राकू’ को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर सुभाष सैनिक, तरुणा चतुर्वेदी, मोहम्मद रफीक टायर, अमरनाथ शर्मा, वसीम भाटी, बलविंदर सिंह बिल्लू और दिलीप पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव के रूप में एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, आशीष कौशिक, राहुल पुरस्वानी, मुकेश शर्मा उत्सव, भुवनेश गर्ग, प्रदीप सुमन, मधु राजोरे मेघवाल, गुड्डा कुरैशी, विष्णु मेवाड़ा, विनोद मीना, मनीष गुर्जर, राज चड्ढिया, धर्मी गौड़, रमेश यादव और अजय प्रजापति को शामिल किया गया है। इसके अलावा साजिश खान को प्रवक्ता, भरत जैन को कोषाध्यक्ष तथा सुषमा कंवर को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।