फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 6 रिसॉर्ट व प्रतिष्ठान सीज

फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 6 रिसॉर्ट व प्रतिष्ठान सीज

विष्णु भारद्वाज 

बारां। शहर में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी पर नगर परिषद ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह रिसॉर्ट व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। छह माह से नोटिस देने के बावजूद अग्निशमन उपकरण नहीं लगाने और यूडी टैक्स जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की गई।

फायर सेफ्टी प्रभारी रामकिशन मीणा ने बताया कि तहसीलदार एवं कार्यवाहक आयुक्त दशरथ सिंह मीणा के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को संस्कार रिसॉर्ट, जानकी फोर्ड, रिद्धि-सिद्धि, कलश वाटिका, मधुबन रिसॉर्ट और रघुनाथ रिसॉर्ट को सीज किया गया। इससे पहले गुरुवार को होंडा मोटरसाइकिल शोरूम और द स्काई हाई रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हुई थी।