कोटा: सेवा कार्य और पौधारोपण के साथ मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का जन्मदिन

कोटा: सेवा कार्य और पौधारोपण के साथ मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर का जन्मदिन

यतीश व्यास 

कोटा। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के जन्मदिवस पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के नेतृत्व में स्टेशन क्षेत्र स्थित चांदमारी बालाजी मंदिर परिसर में सेवा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ, बालाजी की पूजा-अर्चना तथा पौधारोपण कर मदन राठौर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की।

छगन माहुर ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और संस्कारों की विचारधारा पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि मदन राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन लगातार मजबूत हुआ है तथा उनका समर्पण और जनसेवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री परसराम गौतम, गुरमीत रंधावा, रोहित गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, अमन कुमार, आयुष श्रीवास्तव, शुभम गोस्वामी, मनीइंद्र सिंह, रामचरण, गोकुल शर्मा, कन्हैयालाल लाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।