कोटा: मन की बात सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प, ‘सरल ऐप’ का प्रशिक्षण भी मिला

कोटा: मन की बात सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प, ‘सरल ऐप’ का प्रशिक्षण भी मिला

यतीश व्यास 

कोटा। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 90 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष संजय नागर ने की, जबकि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद छगन माहुर ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण को प्रेरित करने वाला अभियान है, जो समाज के सकारात्मक प्रयासों को नई पहचान देता है।

इसके बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सरल ऐप’ (SARAL App) का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ऐप की उपयोगिता और संगठनात्मक कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। बूथ अध्यक्ष संजय नागर ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्य एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।