राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, आज भी प्रेरणा हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी- छगन माहुर

राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान, आज भी प्रेरणा हैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनसंघ के संस्थापक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस तथा जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माहुर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार, संघर्ष और त्याग आज भी करोड़ों देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा देशभर में डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस और जयंती वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को स्मरण किया जा रहा है।

माहुर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा उनके बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।