कोटा: योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का संदेश- योग से स्वस्थ तन, राजयोग से सशक्त मन

कोटा: योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज का संदेश- योग से स्वस्थ तन, राजयोग से सशक्त मन

यतीश व्यास 

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लैंडमार्क सिटी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक हिमांशु मिश्रा ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

कोटा संभाग प्रभारी उर्मिला दीदी ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन एकाग्र होगा और परमात्मा का सच्चा स्मरण एवं ध्यान संभव हो सकेगा। उन्होंने योग और राजयोग को जीवन में समान रूप से आवश्यक बताते हुए कहा कि योग शरीर को स्वस्थ बनाता है, जबकि राजयोग आत्मा को शक्तिशाली एवं ऊर्जावान बनाता है।

कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके ज्योति दीदी ने हाल ही में माउंट आबू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कोटा के 11 कृषि वैज्ञानिकों के अनुभव साझा किए। उन्होंने योगिक खेती के सकारात्मक परिणामों तथा आध्यात्मिक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सकारात्मक संकल्प और राजयोग के माध्यम से कृषि क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिवर्तन संभव हैं।