कोटा: पंजाबी समाज समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोटा: पंजाबी समाज समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

यतीश व्यास 

कोटा। पंजाबी समाज समिति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समिति कार्यालय में आयोजित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को समाज सेवा, संगठन की मजबूती तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

समिति के अध्यक्ष कमल अदलखा एवं कोषाध्यक्ष विनोद गुलाटी की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रवीण गुलाटी को उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, पवन आहूजा को उपाध्यक्ष, ललित अरोड़ा को कार्यवाहक सचिव, हरीश कालरा एवं अतुल हरजाई को सह-सचिव बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारी सदस्यों के रूप में रामचंद्र मलिक, वीर वाधवा, सुरेंद्र निझावन, प्रवेश भूटानी, राजेन्द्र बाठला, ओम मलिक, भारत अरोड़ा तथा अनिल सभरवाल को भी शपथ दिलाई गई।