कोटा- वंदे गंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने दिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

कोटा- वंदे गंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड ने दिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

यतीश व्यास 

कोटा, 1 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण तथा शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां के संयुक्त तत्वावधान में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आंवली गांव में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।

गाइड कैप्टन योगिता महावर ने बताया कि स्वर्गीय रामकुमार त्रिपाठी एवं सेठ प्रभूलाल-कल्याणी बाई जायसवाल की स्मृति में पशुओं के लिए बनाई गई खेल में पानी की व्यवस्था भी की गई। इस पहल से भीषण गर्मी में स्थानीय पशुओं एवं वन्य जीवों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट-गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल तथा शिक्षा सहकारी सभा के डायरेक्टर दिनेश कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को जल बचाने एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा, नयागांव, लाल बहादुर शास्त्री ओपन स्काउट ट्रूप, सरोजनी नायडू ओपन गाइड कंपनी तथा मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम के स्काउट, गाइड एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।