51 गणेश मंडलों और 1008 परिवारों को निशुल्क मिलेंगी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं, कोटा गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित करने की मांग, 153 सनातन धर्म योद्धाओं का हुआ सम्मान

51 गणेश मंडलों और 1008 परिवारों को निशुल्क मिलेंगी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं, कोटा गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित करने की मांग, 153 सनातन धर्म योद्धाओं का हुआ सम्मान

यतीश व्यास 

कोटा, 1 जून। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ की ओर से रविवार को गीता भवन में आयोजित सनातन धर्म संस्कृति गौरव सम्मान समारोह में शहर के 51 प्रमुख गणेश मंडलों के 153 प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण और गणेश महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

महासंघ के मुख्य संयोजक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने कोटा गणेश महोत्सव को जिला महोत्सव घोषित कर महाराष्ट्र की तर्ज पर गणेश मंडलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘इको फ्रेंडली श्री गणपति क्लब’ की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2026 के गणेश महोत्सव में इको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित करने वाले 21 श्रेष्ठ गणेश मंडलों को 5100-5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

महासंघ ने इस वर्ष भामाशाहों के सहयोग से 15 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके तहत शहर के 51 प्रमुख गणेश मंडलों को 3 से 5 फीट तक की इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तथा 1008 परिवारों को 6, 8 और 10 इंच आकार की प्रतिमाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए अगस्त माह में पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि कोटा जिले के गणेश मंडलों को जोड़कर इस वर्ष गणेश महोत्सव की विशेष स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। समारोह में श्रीकुलम शक्ति पीठ की पीठाधीश्वर माता नीति अंबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि संदीप चांदीवाला तथा विशिष्ट अतिथि संजय गोयल और आर.एल. विजय रहे।

कार्यक्रम में गोविंद नारायण अग्रवाल, राजाराम जैन कर्मयोगी, अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, महावीर जैन, योगेश शर्मा, हेमंत सिंह, कमल सिंह सोलंकी, परमानंद गर्ग, अश्वत्थामा दाधीच, बसंत भरावा, लक्ष्मण सिंह हाड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।