कोटा- वंदे गंगा अभियान के तहत स्कूलों में जल संरक्षण संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

कोटा- वंदे गंगा अभियान के तहत स्कूलों में जल संरक्षण संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

यतीश व्यास 

कोटा, 25 मई। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड कोटा के संयुक्त तत्वावधान में वंदे गंगा अभियान के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा एवं नयागांव में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

शिक्षा सहकारी अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संरक्षण, जल संकट की गंभीरता और वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी दी गई।

शिक्षा सहकारी मंत्री जमनालाल गुर्जर ने कहा कि जल बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं भानु प्रताप सुमन, योगिता महावर एवं नीलम पारेता ने विद्यार्थियों को पानी की बर्बादी रोकने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।