भीषण गर्मी में युवाओं ने दिखाया सेवा भाव, 59 यूनिट रक्तदान, शिक्षा सहकारी, हनुमान क्लब और रक्तकोष फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास

भीषण गर्मी में युवाओं ने दिखाया सेवा भाव, 59 यूनिट रक्तदान, शिक्षा सहकारी, हनुमान क्लब और रक्तकोष फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास

यतीश व्यास 

बारां, 24 मई। भीषण गर्मी के बीच पाठेड़ा क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां, हनुमान क्लब पाठेड़ा और रक्तकोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि बारां ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सहमंत्री नंदलाल केसरी ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा एवं शिक्षक कल्याण परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बंकट व्यायामशाला बारां के अध्यक्ष भुवनेश सोनी और ब्लड बैंक के डॉ. प्रदीप नागर मौजूद रहे। इस दौरान सत्यनारायण मीणा, संजय मेघवाल, मुकेश केरवालिया, राकेश नागर, भवानी सुमन, जुगल नागर, हेमराज राठी और किशन पांचाल सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित रहे।

शिविर में रक्तदाताओं का माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। पहली बार रक्तदान करने वालों में सोनम मेघवाल, अंतिमा सुमन, विशाल गुर्जर, करण प्रजापति, हेमराज सुमन, उदय मालव और रोहित बैरवा शामिल रहे।