कोटा- विभाजनकारी राजनीति पर जनता का प्रहार, सुशासन पर लगी मुहर- छगन माहुर

कोटा- विभाजनकारी राजनीति पर जनता का प्रहार, सुशासन पर लगी मुहर- छगन माहुर

यतीश व्यास 

कोटा 4 मई। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक सफलता बताया।

माहुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं ने अपनी असुरक्षा और युवाओं ने अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ का जवाब वोट की चोट से दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की नीति से परेशान थे। वहीं असम में भाजपा सरकार की विकासवादी नीतियों पर जनता ने भरोसा जताते हुए तीसरी बार अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि यह जीत लंबे समय से बदलाव की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की भावना का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्थानीय संस्कृति और जीवनशैली से जुड़कर आमजन से संवाद स्थापित करने की रणनीति को भी उन्होंने इस सफलता का प्रमुख कारण बताया।

उन्होंने कहा कि जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकारते हुए सुशासन के पक्ष में मतदान किया है और देश की राजनीति में वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति अब समाप्ति की ओर है।