कोटा- गर्मी में परिंदों के लिए आगे आएं, स्काउट-गाइड शिविर से संदेश, परिंडा अभियान चलाने की अपील

कोटा- गर्मी में परिंदों के लिए आगे आएं, स्काउट-गाइड शिविर से संदेश, परिंडा अभियान चलाने की अपील

यतीश व्यास 

कोटा/आलनिया, 29 अप्रैल। अलनिया स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 7 दिवसीय शिविर का जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्काउट-गाइड्स के अनुशासन, सेवा भावना और कार्यकुशलता की सराहना की।

जायसवाल ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल संगठन नहीं, बल्कि सेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने गर्मी में पक्षियों के लिए “परिंडा अभियान” चलाने की अपील करते हुए घरों व आसपास परिंडे लगाकर दाना-पानी रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि कमल कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीम वर्क विकसित करते हैं। कार्यक्रम में शेर सिंह चौधरी, हीरा लाल रावत, गोपाल कृष्ण मिश्रा, बृज सुंदर मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।