कोटा- पायलट पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका

कोटा- पायलट पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका

यतीश व्यास 

कोटा, 29 अप्रैल। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने बुधवार को केशवपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा पर अभद्र और स्तरहीन राजनीति का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुतले की जुबान पर काला रंग पोतकर विरोध जताया गया।

शालिनी गौतम ने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति विरोधी सोच रखती है और जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणियां करती है। उन्होंने पायलट पर की गई टिप्पणी को भाजपा की बौखलाहट बताया।

महिला कांग्रेस ने मांग की कि राधा मोहन दास अग्रवाल सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में मोहित गौतम, स्वाति अग्रवाल, लाड़ कंवर गोचर, पिंकी लालवानी, शगुफ्ता पठान, राजेश सेन, संगीता संतवानी, आशा जैन, प्रीति गौतम, सीमा, अंकुर गौतम, नरोत्तम शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।