कोटा में ओबीसी महिला महापौर की सीट होने के बाद गरमाई सियासत, गुलनाज (गुड्डू) के नाम पर गंभीरता से विचार करे कांग्रेस- अनिल आनंद

कोटा में ओबीसी महिला महापौर की सीट होने के बाद गरमाई सियासत, गुलनाज (गुड्डू) के नाम पर गंभीरता से विचार करे कांग्रेस- अनिल आनंद

यतीश व्यास 

कोटा। महापौर पद के लिए ओबीसी महिला आरक्षण की लॉटरी निकलने के बाद कांग्रेस में संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल आनंद ने कहा कि गुलनाज (गुड्डू) कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए मजबूत दावेदारों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गुलनाज पूर्व में कृषि उपज मंडी डायरेक्टर का चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक क्षमता साबित कर चुकी हैं। इसके अलावा वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी मजबूती से लड़ा था।

अनिल आनंद ने कहा कि गुलनाज का व्यवहार-कौशल, सामाजिक सक्रियता, राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें महापौर जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुक्त बनाता है। कांग्रेस नेतृत्व को उनके नाम पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें ओबीसी महिला आरक्षित वार्ड से चुनाव मैदान में उतारने पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का पूरा संगठन एकजुट होकर गुलनाज के समर्थन में मजबूती से खड़ा होता है तो कोटा में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं निश्चित रूप से मजबूत हो सकती हैं।