कोटा: एमबीएस अस्पताल में थार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त

कोटा: एमबीएस अस्पताल में थार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त

यतीश व्यास 

कोटा, 10 जून। एमबीएस अस्पताल परिसर में खड़ी थार कार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नयापुरा थाना पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पल्सर मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में फरार चल रहे  जैद खान और रवि सिंह उर्फ डब्बू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार महावीर नगर निवासी विकास मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मई की रात वह अपने मित्र विशाल मीणा के साथ एमबीएस अस्पताल आया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोककर लैंडमार्क क्षेत्र में हुए झगड़े के बारे में पूछताछ की। मना करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की तथा उनकी थार कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।